Site icon Samagra Bharat News website

आम आदमी पार्टी ने शुरू किया “मोदी हटाओ देश बचाओ” अभियान

समग्र समाचार सेवा
शिमला , 01अप्रैल। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी हटाओ देश बचाओ’अभियान की शुरुआत की है।

आम आदमी पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष राकेश चमन आजटा ने आज कहा कि देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। सभी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने वीरवार से शिमला सहित पूरे प्रदेश में “मोदी हटाओ देश बचाओ” पोस्टर अभियान की शुरुआत की है। पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की कमियों को बताने वालों को लोकतंत्र विरोधी बताकर जेलों में डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अडानी के खिलाफ जांच के लिए आवाज उठाने पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। आज पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चला रही है। जिसमें गली मोहल्लों में जाकर पोस्टर लगाकर लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं। शिमला के लोअर बाजार व मिडल बाजार के आसपास आम आदमी पार्टी दीवारों पर पोस्टर लगा रही है।

Exit mobile version