Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने ओडीएफ+ मॉडल श्रेणी हासिल करने के लिए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली की प्रशंसा की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश – अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली द्वारा स्वच्छ भारत बनाने की उल्लेखनीय प्रतिबद्धता की सराहना की है।

केवल एक वर्ष में ओडीएफ+ गांवों की संख्या में पांच गुना वृद्धि के बारे में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली, साथ ही दमन और दीव के लोगों पर गर्व है। उन्होंने स्वच्छ भारत बनाने के लिए उल्लेखनीय प्रतिबद्धता दिखाई है।”

Exit mobile version