Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,2अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

एक ट्वीट थ्रेड में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“सलीम दुर्रानी जी क्रिकेट के एक दिग्गज खिलाड़ी थे। वह अपने आप में एक संस्थान थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर और उसके बाहर, वह अपनी विशिष्ट शैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार तथा मित्रों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

“सलीम दुर्रानी जी का गुजरात से एक बहुत पुराना और मजबूत रिश्ता रहा। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुआ। उनकी कमी निश्चित रूप से खलेगी।”

Exit mobile version