Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,3अप्रैल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है।

उनके संदेश का पाठ इस प्रकार है:
‘‘मैं महावीर जयंती के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

भगवान महावीर की शिक्षाएँ हमें शुचिता, करुणा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। महावीर जयंती एक समृद्ध – सार्थक जीवन हेतु त्रिरत्नों – सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान तथा सम्यक् चरित्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक सुअवसर है।

आइए हम भगवान महावीर के आदर्शों के प्रति स्‍वयं को समर्पित करते हुए, करुणा, दया और सत्य से प्रेरित विश्व के निर्माण की दिशा में मिलकर काम करें’’

Exit mobile version