Site icon Samagra Bharat News website

हमारी सरकार अपने मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बहुत से कार्य कर रही है: प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमारी सरकार अपने मछुआरों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने के लिए बहुत से कार्य कर रही है, जिसमें ऋण तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना, नवीनतम प्रौद्योगिकी उपलब्‍ध कराना, बुनियादी ढांचे का उन्‍नयन करना और अन्‍य कार्य शामिल हैं।

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा;
“अच्छी सोच। हमारी सरकार अपने मछुआरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में बहुत सारे कार्य कर रही है, जिसमें क्रेडिट तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना, नवीनतम तकनीक उपलब्ध कराना, बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ और बहुत कुछ शामिल है।”

Exit mobile version