Site icon Samagra Bharat News website

स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाया है: प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब माताओं और बहनों के लिए शौचालयों के महत्व को दिखाने वाला एक रचनात्मक वीडियो क्लिप भी साझा किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“देशभर के लिए यह हर्ष का विषय है कि स्वच्छ भारत मिशन ने हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को सशक्त बनाने का काम किया है…”

Exit mobile version