Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने माताओं और बहनों के जीवन पर उज्‍ज्‍वला योजना के प्रभाव की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अप्रैल। प्रधानमंत्री ने भारत की माताओं और बहनों के जीवन पर उज्‍ज्‍वला योजना के प्रभाव की सराहना की है।

उज्ज्वला योजना से देश की माताओं और बहनों को किस प्रकार लाभ होता है, इस बारे में एक वीडियो साझा को करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“‘उज्ज्वला’ ने जिस प्रकार हमारी गरीब माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाकर खुशियों से रोशन किया है, वो बहुत उत्साहित करने वाला है।”

Exit mobile version