Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह के बलिदान की भावना को याद किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह के बलिदान की भावना को याद किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“आज गुड फ्राइडे पर, हम उस बलिदान की भावना को याद करते हैं, जो प्रभु मसीह के पास थी। उन्होंने दर्द और पीड़ा को सहन किया, लेकिन वे सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से कभी विचलित नहीं हुए। कामना है कि प्रभु मसीह के विचार लोगों को प्रेरणा देते रहें।”

Exit mobile version