Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने युवाओं से युवा संगम के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण कराने का आग्रह किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 7अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से युवा संगम के दूसरे चरण में पंजीकरण कराने का आग्रह किया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“मैं पहले चरण में आयोजित विभिन्न #युवासंगम एक्सचेंज कार्यक्रमों की अद्भुत तस्वीरें और वीडियो देख रहा हूं और ये ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को प्रगाढ़ करने के उत्कृष्ट तरीके रहे हैं। अब, मैं युवाओं से दूसरे चरण के लिए पंजीकरण करने का आग्रह करता हूँ।”

Exit mobile version