Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने नए एम्स के प्रभाव के बारे में एक थ्रेड साझा किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक का एक ट्वीट थ्रेड साझा किया है, जो पश्चिम बंगाल के उदाहरण का उल्लेख करता है। यह थ्रेड देशभर में अधिक संख्या में एम्स की स्थापना के कारण होने वाले लाभों पर प्रकाश डालता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“पश्चिम बंगाल के उदाहरण का उल्लेख करते हुए, यह थ्रेड देशभर में अधिक संख्या में एम्स की स्थापना के कारण होने वाले लाभों पर प्रकाश डालता है।

इसी संदर्भ में, हमारी सरकार मेडिकल कॉलेजों की संख्या में विस्तार कर रही है और यह भी सुनिश्चित कर रही है कि चिकित्साशास्त्र का अध्ययन स्थानीय भाषाओं में किया जा सके। यह लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है।”

Exit mobile version