Site icon Samagra Bharat News website

राष्ट्रपति मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर बधाई दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, ‘ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेष रूप से ईसाई समुदाय के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देती हूं।

ईसा मसीह के पुनर्जीवन के रूप में मनाया जाने वाला यह खुशी का त्योहार, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। ईसा मसीह ने सत्य और न्याय के लिए अपने जीवन का बलिदान देकर हमें प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। उनका जीवन करुणा और त्याग का अनुपम उदाहरण है।

आइए हम प्रभु ईसा मसीह के मूल्यों को अपनाकर अपने समाज में प्रेम और सद्भाव बढ़ाएं तथा राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लें।

Exit mobile version