Site icon Samagra Bharat News website

शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार फाजिल्का में ट्राले से टकराई- बच्चे समेत 3 की मौत

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 8अप्रैल। फाजिल्का से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड़ पर यहां देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रथम जानकारी के अनुसार जलालाबाद के गांव पालीवाला से एक फौजी परिवार फाजिल्का में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में आया था। समारोह देखने के बाद देर रात जब परिवार वापस अपने गांव जा रहा था तो फाजिल्का से निकतले ही अचानक से उनकी कार का संतुलन बिगड़ गय़ा और कार एक ट्राले से जा टकराई।

इस हादसे में फौजी की पत्नी, बच्चे और माता की मौत हो गई, जबकि फौजी और उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले के जांच कर रही है।

Exit mobile version