Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को और गहरा करे।

अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा;
“ईस्टर की शुभकामनाएं! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को और गहरा करे। यह पर्व लोगों को समाज की सेवा करने और वंचितों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।”

Exit mobile version