Site icon Samagra Bharat News website

बिहार में राम नवमी पर भडकी हिंसा के एक मामले में पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अप्रैल। बिहार आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार शरीफ में राम नवमी के अवसर पर भडकी हिंसा से संबंधित एक मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बिहार पुलिस के अपर महानिदेशक जे.एस. गंगवार ने संवाददाताओं को बताया कि इन लोगों ने सोशल मीडिया पर हिंसा भडकाने की साजिश की है। इकाई ने 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शेष 10 लोगों को पकडने के लिए छापेमारी चल रही है। यह प्राथमिकी बिहार शरीफ के हिंसाग्रस्‍त क्षेत्रों में दौरा करने वाली आर्थिक अपराध इकाई की रिपोर्ट के बाद दर्ज की गई है। इस हिंसा में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

Exit mobile version