Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने वन्यजीवों पर देशवासियों के ट्वीट का उत्तर दिया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन्यजीवों के प्रति देशवासियों के उत्साह को देखते हुये उनके साथ संवाद कायम किया।

बांदीपुर बाघ अभयारण्य में कल प्रधानमंत्री के दौरे के समय हाथियों द्वारा उनका अभिनंदन करने के विषय में परशुराम एमजी की टिप्पणी के उत्तर में प्रधानमंत्री ने ट्वीट कियाः
“जी, यह निश्चित रूप से विशिष्ट था।”

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान जाने पर प्रियंका गोयल की सराहना की और उत्तर में ट्वीट कियाः

“बढ़िया। भारत की वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की विविधता असाधारण है, और मैं आशा करता हूं कि इसे जानने-बूझने के लिये लोगों को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे।”

Exit mobile version