Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 11 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को भी याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो क्लिप के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले पर अपने विचार भी साझा किए।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;
“महात्मा फुले की जयंती पर, मैं उन्हें नमन करता हूं और सामाजिक न्याय एवं दलितों को सशक्त बनाने में उनके महान योगदान को याद करता हूं। उनके विचार लाखों लोगों को आशा और शक्ति देते हैं।”

Exit mobile version