Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची, 52 नए उम्मीदवारों को टिकट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए एक सौ नवासी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और BJP के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि 189 में से 52 नए उम्मीदवार हैं. सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कल नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश के अनुसार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

उम्मीदवार सूची की घोषणा करते हुए भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव विधानसभा सीट से और राज्य में मंत्री शशिकला अन्नासाहेब जोले निप्पनी सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी। वी सोमन्ना वरुणा और चामराजनगर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

Exit mobile version