Site icon Samagra Bharat News website

देवी पूजा के दौरान जलते कोयले पर चले बीजेपी के संबित पात्रा, बोले- ‘धन्य महसूस कर रहा हूं’

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा विपक्ष पर तीखे और मजाकिया हमले को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. सोशल मीडिया पर उनके अंदाज को खूब पसंद भी किया जाता है. अभी फिर से उनका एक वीडियो खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वो एक जलते कोयले पर चलते दिख रहे हैं. मंगलवार को संबित पात्रा ओडिशा के पुरी में आयोजित झामू जात्रा पूजा में शामिल हुए और इसी दौरान वे परंपरा के तहत जलते हुए कोयले पर चलते दिखे हैं. वे करीब 10 मीटर तक जलते हुए कोयले पर चले. उन्होंने इस संबंध में खुद अपना एक वीडियो ट्वीट किया है और पूजा के संबंध में जानकारी भी दी है.

जलते कोयले पर चले संबित पात्रा
संबित पात्रा ने अपनी वीडियो ट्वीट कर लिखा है, “आज, मैंने पुरी जिले के समांग पंचायत के रेबती रमण गांव में तीर्थयात्रा में भाग लिया, आग पर चलकर माता का पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया और ग्रामीणों की सुख-समृद्धि की कामना की. इस तीर्थयात्रा में आग पर चलकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं.” वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह संबित सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच जलते हुए कोयले पर चल रहे हैं. वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन देना शुरू कर चुके हैं.

खुद ट्वीट किया वीडियो
इस मौके पर संबित पात्रा कहा कि उन्होंने लोगों के कल्याण और क्षेत्र में शांति के लिए आग पर चलने का कार्य किया. परंपरा के अनुसार, झामू जात्रा एक तपस्या है और भक्त अपनी इच्छाओं की पूर्ति तथा देवी मां को प्रसन्न करने के लिए आग पर भी चलते हैं. बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने पुरी से ही चुनाव लड़ा था, लेकिन वे बीजद के पिनाकी मिश्रा से हार गए थे. (इनपुट्स एजेंसी)

Exit mobile version