Site icon Samagra Bharat News website

निशा दहिया ने कजाकिस्‍तान में एशियाई कुश्‍ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 अप्रैल। भारत की निशा दहिया ने कल कजाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। यह महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। चोट के बाद वापसी करने वाली निशा फाइनल में पहुंची लेकिन जापान की एमी इशी से 10-0 से हार गईं और उपविजेता रहीं। निशा ने सेमी फाइनल में चीन की फेंग झोउ को 7-6 से पराजित किया था।

भारत की प्रिया मलिक ने 76 किलोग्राम वर्ग में कास्य पदक जीता। उन्होंने रेपेरेज राउंड में जापान की मिज़ुकी नागाशिमा को पराजित किया। प्रतियोगिता में भारत ने अब तक छह पदक जीते है।

Exit mobile version