Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर के जम्मू डिविजन में कई स्थानों पर आज से तीन दिवसीय बैशाखी महोत्सव शुरू

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13अप्रैल।जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय बैशाखी महोत्सव आज से जम्मू डिविजन में कई स्थानों पर शुरू हुआ। राज्य का पर्यटन निदेशालय डोगरा संस्कृति और धरोहर को उजागर करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करता है। जम्मू में, आज ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से मुबारक मंडी परिसर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जम्मू के महाराजा हरि सिंह पार्क में कल पतंग उत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर डोगरा संस्कृति से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version