Site icon Samagra Bharat News website

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई हरी झण्डी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली/जयपुर, 12 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जयपुर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर जयपुर जंक्शन पर आयोजित समारोह में राज्यपाल श्री कलराज मिश्र सम्मिलित हुए। जयपुर जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस को राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे दूरगामी कार्यों के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

Exit mobile version