Site icon Samagra Bharat News website

अतीक अहमद की हत्या पर भड़के AIMIM प्रमुख कहा “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट इस मामले को स्वत: संज्ञान में ले”

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल। यूपी के प्रयागराज में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद राजनीति भी गर्मा गई है. विपक्ष बीजेपी और योगी सरकार को कटघड़े में खड़ा कर रहा है. समाजवादी पार्टी और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी के इस्तीफे की मांग की है. असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को समाचर एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हम मांग करते है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, सुप्रीम कोर्ट इसमें एक जांच दल मनाए और इस मामले का स्वता: संज्ञान ले वरना यह चलता रहेगा. संविधान के मुताबिक उन सब पुलिस वालों को उनकी सर्विस से निकालना चाहिए.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि शनिवार रात अतीक की जो हत्या हुई है उसकी ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की है. अगर उनमें संवैधानिक नैतिकता ज़िंदा है तो उनको अपने पद को छोड़ना पड़ेगा. ओवैसी ने कहा कि आप गोली मारकर धार्मिक नारा क्यों लगा रहे हैं? इनको आतंकवादी नहीं कहेंगे तो देश भक्त कहेंगे? क्या यह (भाजपा) फूल का हार पहनाएंगे? जो लोग एनकाउंटर का जश्न मना रहे थे, शर्म से ढूब मरो तुम लोग. इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बननी चाहिए. मैं सुप्रीम कोर्ट से गुज़ारिश करता हूं वह इसका स्वत: संज्ञान ले और इस पर एक समय सीमा में जांच होनी चाहिए. इस कमेटी में उत्तर प्रदेश का कोई भी अधिकारी न हो क्योंकि उनकी मौजूदगी में यह हत्या हुई है.

ओवैसी ने कहा कि मैं शुरू से कह रहा था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार क़ानून के मुताबिक नहीं बल्कि बंदूक के दम पर चल रही है. हम लोग इसी बात को दोहरा रहे थे लेकिन सबको लगता था कि हम हवाई बातें कर रहे हैं.इससे लोगों में संविधान में विश्वास कम होगा. इस घटना की निंदा करने के लिए शब्द नहीं है. इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि जिस समाज में हत्यारे हीरो होते हैं उस समाज में कोर्ट और इंसाफ के सिस्टम का क्या काम.

यूपी जाएंगे ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप कुछ बोलेंगे या नहीं? प्रधानमंत्री भाषण में बोलते हैं कि ‘मेरी सुपारी ली गई है’ अब बताइए की जहां से आप सांसद हैं उस प्रदेश में क्या हो रहा है. भारत का हर नागरिक कल की घटना के बाद गैर-महफूज और कमज़ोर समझ रहा है. ओवैसी ने कहा कि उन्हें (हत्यारों को) वे हथियार कैसे मिले?… उन्हें मारने के बाद वे धार्मिक नारे क्यों लगा रहे थे? इन्हें आतंकवादी नहीं तो क्या कहेंगे? क्या आप उन्हें देशभक्त कहेंगे? इस घटना का जश्न मनाने वाले गिद्ध हैं.. ओवैसी ने कहा कि मैं मरने के लिए तैयार हूं… कट्टरवाद को रोकने की जरूरत है.मैं उत्तर प्रदेश का दौरा जरूर करूंगा, मैं डरा हुआ नहीं हूं

Exit mobile version