Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया अभियान की प्रगति की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16 अप्रैल। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया अभियान द्वारा की गई प्रगति पर प्रसन्नता जताई है। प्रधानमंत्री ने मोजाम्बिक के परिवहन मंत्री मातेउस मगाला के साथ मापुटो से माचावा तक ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन में सवारी करने के बारे में विदेश मंत्री एस जयशंकर के ट्वीट के उत्तर में यह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा:
“इससे हर भारतीय को प्रसन्नता होगी! मेक इन इंडिया निरंतर वैश्विक रूप से प्रगति कर रहा है”

Exit mobile version