Site icon Samagra Bharat News website

नशे के सौदागरों के लिए अंतिम पड़ाव जेल :: एसएसपी हरिद्वार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18अप्रैल।नशीली दवाइयां सप्लाई प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने बीएएमएस डॉक्टर समेत तीन को गिरफ्तार किया। बीते 27 जनवरी को थाना भगवानपुर में दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तार अभियुक्त मौहमद वसीम अकरम से की गई पूछताछ में कई खुलासे किए गए।

विवेचक द्वारा तमाम सुबूतों के अन्वेषण उपरांत पुलिस टीम के सहयोग से उक्त नशीली दवाओं की सप्लाई में भागीदार B.M.S. डॉ0 शाहिद (नवजीवन अस्पताल) व उसके 2 शागिर्द साजिद व भूरा हसन उर्फ रिहान को हिरासत में लिया। अभियुक्त शाहिद द्वारा अलग-अलग किस्तों में ₹70000/- अपने खाते में मंगवाकर अपने दो कर्मचारियों साजिद व भूरा के माध्यम से अभियुक्त मौहमद वसीम अकरम को नशीली दवाओं (Tramadol-6720, ALPRAZOLAM-35400) की खेप पहुंचाई थी

अभियुक्त मौहम्मद वसीम अकरम ने ये खुलासे भी किये-
मदरहुड युनिवर्सिटी से D-PHARMA की डिग्री ले चुका अभियुक्त वसीम हिंद मेडिकल स्टोर संचालित कर रहा था। इससे पहले अन्य मेडिकल शॉप पर काम करने के दौरान ही वसीम की मुलाकात नशीली दवाएं मंगा रहे नफीस तथा सप्लायर डॉ शाहिद से हुई थी। एक बड़ा खुलासा ये भी हुआ है कि डॉक्टर शाहिद की पत्नी वर्तमान में फिलीपींस से M.B.B.S. का कोर्स कर रही है।

नाम पता अभियुक्त
1.शाहिद पुत्र शराफत नि0 सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार
2.साजिद पुत्र साहिद नि0 सदरुद्दीन नगर थाना नहटोर जिला बिजनोर उ0प्र0
2.भूरा हसन उर्फ रिहान पुत्र मंगताहसन नि0 ग्राम सुल्तानपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम –
1. उ0नि0 लोकपाल परमार
2. का0 अनिल
3. का0 निर्मल
4. का0 हिमांशु

Exit mobile version