Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हुए, उनकी जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रक्षा मंत्री का 20 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में भारतीय वायु सेना के कमांडरों के एक सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन कोविड की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब वे इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे।

रक्षा मंत्री फिलहाल हल्के लक्षणों के साथ होम क्वारंटीन में हैं। चिकित्सकों की एक टीम ने उनकी जांच की है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version