Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्ट्रपति ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21अप्रैल।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

नके संदेश का पूरा पाठ निम्नलिखित है:
“ईद-उल-फितर के इस खुशी के मौके पर मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

रमज़ान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का त्योहार आपस में खुशियाँ साझा करने का एक शुभ अवसर है। सभी लोग इसे मिलजुल कर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।

आइए इस पर्व में निहित मानवीय मूल्यों – करुणा, उदारता और भाईचारे को अपने जीवन में साकार करते हुए मानवता की सेवा के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।”

Exit mobile version