Site icon Samagra Bharat News website

आज अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा शुरू

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22अप्रैल।गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से खुल जाएंगे। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इस अवसर पर लगभग सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर उत्‍तरकाशी में गंगोत्री धाम के धार्मिक समारोह में भागीदारी करेंगे। इससे पहले, लगभग सुबह 9 बजे मां यमुना की डोली खरसोली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए निकलेगी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी इस अवसर पर भी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ, प्रसिद्ध चार धाम यात्रा देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगी।

Exit mobile version