Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर टीएमपीके द्वारा आयोजित 100,000 वृक्षारोपण के कार्यक्रम की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर टकम मिसिंग पोरिन केबांग (टीएमपीके) द्वारा आयोजित 100,000 वृक्षारोपण के कार्यक्रम की प्रशंसा की है।

लखीमपुर (असम) के लोकसभा सदस्य प्रदान बरुआ के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

“सतत विकास को बढ़ावा का एक अच्छा प्रयास।”

Exit mobile version