Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25अप्रैल। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है. वह 95 साल के थे. मालूम हो कि शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता को सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद एक हफ्ते पहले मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रह चुके बादल को ‘गैस्ट्राइटिस’ और सांस लेने में परेशानी के चलते बीते साल जून में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कोविड बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए फरवरी 2022 में उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था. बादल पिछले साल जनवरी में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Exit mobile version