Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:
“श्री प्रकाश सिंह बादल जी के निधन से बेहद दुखी हूं। वे भारतीय राजनीति की एक महान हस्ती थे, और एक महत्वपूर्ण राजनेता थे जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। उन्होंने पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया और कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

श्री प्रकाश सिंह बादल का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनके साथ कई दशकों तक मेरा निकट संपर्क रहा है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। मुझे उनके साथ कई बातचीत याद आती हैं, जिसमें उनकी बुद्धिमत्ता हमेशा स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”

 

Exit mobile version