Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने केरल के तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर किया रवाना

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेशन पर तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर, प्रधानमंत्री ने तिरुवनंतपुरम – कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और बच्चों के साथ-साथ ट्रेन के चालक दल के साथ बातचीत की।

यह ट्रेन 11 जिलों, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, पत्तनमतिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जिलों को कवर करेंगी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“केरल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो तिरुवनंतपुरम से कासरगोड तक रेल-परिवहन संपर्क बढ़ाएगी।”

Exit mobile version