Site icon Samagra Bharat News website

तिरंगे में लपेटा गया प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर,श्रद्धांजलि देने पहुँचे कई दिग्गज

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 27अप्रैल। पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात आठ बजे 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। आज दोपहर एक बजे उनके पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आखिरी दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है।

इसके साथ ही राजनीति के बड़े दिग्गज बादल गांव पहुंच रहे हैं। प्रकाश सिंह बादल की पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया है। भाजपा प्रधान जेपी नड्डा ने गांव पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा, NCP प्रमुख शरद पवार ने प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को नमन किया और सुखबीर बादल के साथ दुख सांझा किया। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version