Site icon Samagra Bharat News website

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूसी रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु ने नई दिल्ली में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के अवसर पर की द्विपक्षीय वार्ता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 28 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई के शोइगु के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने रक्षा सहयोग और औद्योगिक साझेदारी सहित द्विपक्षीय सहयोग के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा की। उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल में रूस के रक्षा उद्योग की भागीदारी और इसे और गति प्रदान करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया।

दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने भारत और रूस के बीच विशेष रूप से रक्षा क्षेत्र में निरंतर विश्वास और आपसी सम्मान पर संतोष व्यक्त किया और आपसी साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Exit mobile version