Site icon Samagra Bharat News website

मन की बात की 100वीं कडी पूरा होने पर 13 प्रमुख स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग की योजना : संस्कृति मंत्रालय

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28अप्रैल। आकाशवाणी पर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 30 अप्रैल को प्रसारित होने वाली ऐतिहासिक 100वीं कड़ी के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की संरक्षित इमारतों सहित 13 प्रमुख स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग कार्यक्रम दिखाएगा। इन कार्यक्रमों की शुरुआत कल से होगी।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रत्येक संरक्षित इमारतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में साझा किये गये विभिन्न विषयों और थीम के अनुसार ऐतिहासिक, पुरातात्विक महत्व और देश की विविधता को दर्शाने वाले शो दिखाए जाएंगे।

Exit mobile version