Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने विधिक सेवा शिविर के जरिये लोगों में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये जारबोम गामिलन लॉ कॉलेज के छात्रों के प्रयासों की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 29अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधिक सेवा शिविर के जरिये लोगों में जागरूकता पैदा करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिये जारबोम गामिलन लॉ कॉलेज के छात्रों के प्रयासों की सराहना की है।

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रीजीजू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुये प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया हैः

“ऐसे प्रयास प्रशंसनीय हैं, क्योंकि इनसे कानून के बारे में और लोगों के कानूनी अधिकारों से जुड़े पहलुओं के बारे में जागरूकता बढ़ती है।”

Exit mobile version