Site icon Samagra Bharat News website

विधायक जालम सिंह के बेटे मणि नागेंद्र सिंह पटेल का निधन

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01मई। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भतीजे और नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह के बेटे मणि नागेंद्रसिंह पटेल उर्फ मोनू पटेल का अचानक निधन हो गया।

सूत्रों ने बताया कि 32 वर्षीय मोनू पटेल श्रीधाम स्थित अपने घर पर सो रहे थे जब देर तक नहीं उठे तो घरवालों को शक हुआ और वह किसी तरह दरवाजे खोल कर उनके कमरे में गए और उन्हें उठाने का प्रयास किया। किंतु मोनू के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें तुरंत गोटेगांव सामुदायिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात हो सकता है। इस घटना की जानकारी लगते ही विधायक जालम सिंह गोटेगांव पहुंच चुके हैं। विधायक के घर पर समर्थकों और रिश्तेदारों का जमावड़ा है।

Exit mobile version