Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने लुधियाना में गैस रिसाव से हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया, अनुग्रह राशि की,की घोषणा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लुधियाना में गैस रिसाव के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने मृतकों और घायल लोगों के लिए अनुग्रह राशि की भी घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
“लुधियाना में गैस रिसाव के कारण हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए, पीएम @narendramodi ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

Exit mobile version