Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने भिवंडी में हुई त्रासदी पर जताया दुख ,मृतकों और घायलों के लिए की अनुग्रह राशि की घोषणा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 01मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया:
“भिवंडी, महाराष्ट्र में हुई त्रासदी से आहत हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायल लोगों के लिए प्रार्थना। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल लोगों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएम @narendramodi”

Exit mobile version