Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक में चुनाव प्रचार चरम पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे कई रोड शो

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 03मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के कलबुर्गी में कल एक रोड़ शो करने के बाद आज फिर राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मोडबिद्री, अंकोला और बैलहोंगल में रोड शो करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार तक बैंगलुरू में रहेंगे और चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामनगर जिले में एक रोड शो करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा विजयपुरा जिले में प्रचार करेंगी। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया मांडया जिले में जनसभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार मैसूरू और हासन जिलों में प्रचार कर रहे हैं।

Exit mobile version