Site icon Samagra Bharat News website

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर उपराष्ट्रपति की बधाई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 04मई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

उपराष्ट्रपति के संदेश इस प्रकार है:
“मैं बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

बुद्ध पूर्णिमा, महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को आत्मसात करने का दिन है, उन्होंने अपना जीवन विचारों और कर्मों द्वारा मानवता को श्रेष्ठता प्रदान करने की दिशा में समर्पित कर दिया। अहिंसा, सहिष्णुता और शांति का उनका संदेश सदियों से हमें एक सद्भावपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहा है।

इस शुभ अवसर पर, आइए भगवान बुद्ध के धम्म के सिद्धांतों के प्रति हम स्वयं को पुनः समर्पित करें और सभी प्राणियों के प्रति करुणा और दया के गुणों को धारण करने का प्रयास करें।’’

Exit mobile version