Site icon Samagra Bharat News website

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों को केवल पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए कहा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 04मई। जम्मू – कश्मीर में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने अनंतनाग में स्थित पवित्र गुफा मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ‘लंगर’ के लिए खाद्य पदार्थों की एक सूची जारी की है। लंगर संगठनों को तीर्थयात्रियों को केवल पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए कहा गया है। पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों को लगभग 120 लंगरों में केवल पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने यात्रा अवधि के दौरान सभी लंगर संगठनों, खाने की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों भी इन खाद्य पदार्थों की सूची जारी की है।

Exit mobile version