Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर, राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 06 मई। जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के कांडी वन क्षेत्र में कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवानों ने प्राण न्‍यौछावर कर दिए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया है कि आतंकवादियों ने विस्फोटक उपकरण से हमला किया। जिसमें दो जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अधिकारी सहित चार जवान घायल हो गये। घायल जवानों को उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां तीन जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुठभेड स्थल पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।

Exit mobile version