Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना, वायुसेना क्राफ्ट्समैन पाब्‍बल्‍ला अनिल का पार्थिव शरीर पहुंचा वायुसेना केंद्र

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 06 मई। जम्‍मू-कश्‍मीर में दिवंगत हुए वायुसेना के क्राफ्ट्समैन पाब्‍बल्‍ला अनिल का पार्थिव शरीर कल एक सैन्य विमान से हैदराबाद के पास हाकिमपेट वायुसेना केंद्र लाया गया। एक दिन पहले, जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ इलाक़े में मरुआ नदी के तट पर सेना के ध्रुव हेलिकॉप्‍टर की एहतियाती लैंडिंग के समय पाब्‍बल्‍ला अनिल की जान चली गई थी।

तेलंगाना और आंध्र उप-क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हेड-क्‍वार्टर मेजर जनरल राकेश मनोचा ने दिवंगत पाब्‍बल्‍ला अनिल के पार्थिव शरीर पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। पाब्‍बल्‍ला अनिल का तेलंगाना में उनके पैतृक गांव राजन्‍ना सिरसिला में सैन्‍य सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया जाएगा।

Exit mobile version