Site icon Samagra Bharat News website

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में

समग्र समाचार सेवा
बेंगलूरू, 07 मई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कर्नाटक के बेंगलूरू में रोड-शो करेंगे। कल के बड़े रोड-शो के बाद प्रधानमंत्री आज नीट परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए शहर में छह से आठ किलोमीटर तक ही रोड-शो करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता आज राज्य के कई क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बेगावी, चिक्काबल्लापुरा और डोडाबल्लापुरा में रोड-शो करेंगे और बागलकोट में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे।

केन्द्रीय मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर और वी.के. सिंह मैसूरू और कोदागु में बुद्धिजीवियों और उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बागलकोट और दावणगेरे में रोड-शो करेंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज विजयनगर और बेल्लारी जिले चुनाव प्रचार करेंगे।

Exit mobile version