Site icon Samagra Bharat News website

इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे नई दिल्‍ली

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 9मई। इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्‍ली पहुंचे। इस दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे। हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ उनकी वार्ता होगी जिसके बाद वे तीन मूर्ति-हाइफा चौक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस्राइली विदेश मंत्री भारतीय उद्योग परिसंघ-CII द्वारा आज आयोजित भारत-इजरायल बिजनेस फोरम में शामिल होंगे।

इस वर्ष के अंत में इजरायल के प्रधान मंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा की तैयारी के सिलसिले में इजरायली विदेश मंत्री की भारत यात्रा हो रही है। इससे पहले अप्रैल में व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इजरायल के वित्त मंत्री नीर बरकत भारत की यात्रा पर आए थे।

Exit mobile version