Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किया दर्शन पूजा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,10मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा और दर्शन किए। उन्होंने मंदिर के पुजारियों के साथ भी बातचीत की और भगवान श्रीनाथ की ‘भेट पूजा’ की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथजी के दर्शन और आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनसे देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।”

Exit mobile version