Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने रत्नीपोरा के लिए रेल-संपर्क की सराहना की

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12 मई। रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट संदेश में कहा है कि अवंतीपोरा और काकापोरा के बीच रत्नीपोरा हॉल्ट की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। यह रेल-ठहराव, सुलभ परिवहन के साथ क्षेत्र में आवाजाही को आसान बना देगा।

रेल मंत्रालय के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:
“जम्मू और कश्मीर में परिवहन-संपर्क के मजबूत होने की दृष्टि से यह एक अच्छी खबर है।”

Exit mobile version