Site icon Samagra Bharat News website

ट्राई के परामर्श पत्र ‘अंतरिक्ष आधारित संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन’विषय पर टिप्पणी और प्रति टिप्पणी प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 18मई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 6 अप्रैल 2023 को ‘अंतरिक्ष आधारित संचार सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम का आवंटन’ पर एक परामर्श पत्र जारी किया था प्रारंभ में परामर्श पत्र में उठाए गए मुद्दों पर हितधारकों से लिखित टिप्पणी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 मई 2023 और प्रति टिप्पणियों के लिए 18 मई 2023 निर्धारित किया गया था। हालांकि हितधारकों और उद्योग संघों के अनुरोध पर लिखित टिप्पणियों/प्रति टिप्पणियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 18 मई 2023 और 1 जून 2023 बढ़ा दी गई है।

टिप्पणियों को प्रस्तुत करने के लिए हितधारकों और उद्योग संघों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए लिखित टिप्पणियों/प्रति टिप्पणियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 1 जून 2023 और 15 जून 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि साथ में यह भी स्पष्ट कर दिया गया है समय विस्तार के लिए किसी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

इन टिप्पणियों/प्रति टिप्पणियों को श्री अखिलेश कुमार त्रिवेदी सलाहकार (नेटवर्क, स्पेक्ट्रम और लाइसेंसिंग), ट्राई को ईमेल के रूप में advmn@trai.gov.in पर भेजी जा सकती है किसी भी स्पष्टीकरण या सूचना के लिए टेलीफोन नंबर +91-11-23210481 पर उनसे सम्पर्क भी किया जा सकता है।

Exit mobile version