Samagra Bharat News website

केंद्रीय खेल मंत्री ने 3 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को कीं प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफियां प्रदान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19 मई। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने आवास पर उन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए, जिन्होंने पहले भारत की राष्ट्रपति से अपने पुरस्कार प्राप्त नहीं किए थे।

आज एक संक्षिप्त कार्यक्रम में भारतीय निशानेबाज अंजुम मौदगिल (अर्जुन पुरस्कार), हॉकी कोच सरपाल सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार) और दिवंगत टेनिस कोच नरेश कुमार (द्रोणाचार्य पुरस्कार) के परिवार के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में अंजुम ने साल 2019 के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, हॉकी कोच सरपाल सिंह को 2021 के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा स्वर्गीय नरेश कुमार की ओर से उनकी पोती- शिवानी मीरचंदानी ने माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से अपने दादा का द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020) प्राप्त किया।

Exit mobile version