Site icon Samagra Bharat News website

जापान के योकोहामा में गोल्डन ग्रां प्री 2023 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत की शैली सिंह ने जीता कांस्य पदक

समग्र समाचार सेवा
टोक्यो , 22 मई। भारतीय एथलीट शैली सिंह ने जापान के योकोहामा में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में गोल्डन ग्रैंड प्रिक्स 2023 एथलेटिक्स मीट में कांस्य पदक जीता। कल रात, शैली सिंह ने 6.65 मीटर की छलांग लगाने का प्रयास किया, जिसने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड लेबल इवेंट, योकोहामा मीट में पोडियम पर उन्हें तीसरा स्थान प्रदान किया।

जर्मनी की मैरीस लुजोलो ने 6.79 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया की ब्रुक बुशकुहल ने 6.77 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता।

पिछले महीने शैली सिंह ने इंडियन ग्रांप्री में 6.76 मीटर की छलांग लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह अंजू बॉबी जॉर्ज के 6.83 मीटर के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय प्रदर्शन है। दो साल पहले शैली सिंह ने नैरोबी में विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

Exit mobile version